Wednesday, July 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsचौराहे पर दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आए युवक की मौत

चौराहे पर दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आए युवक की मौत

करीब 200 मीटर तक घसीटता ले गया ट्रेलर, हादसे के बाद लगा जाम


Jahazpur News 22 जुलाई (मोहम्मद आजाद नेब) शहर के चावड़िया चौराहे पर बुधवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया।

सूचना पर थाना प्रभारी दयाराम चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था संभाली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाहपुरा की ओर से आ रहा एक ट्रेलर चावड़िया चौराहे पर एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों का कहना है कि ट्रेलर युवक को करीब 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। थाना प्रभारी दयाराम चौधरी ने बताया कि मृतक की पहचान चिरंजीव कीर निवासी जहाजपुर के रूप में हुई है। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसे के बाद चावड़िया चौराहे पर यातायात बाधित हो गया, जिससे कुछ समय तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारु कराया और ट्रेलर को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी।

मांगट देव मालाजी उमड़ी भीड़, विधायक का स्वागत हुआ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here