Deoli News 18 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप के देवली गांव में बुधवार सुबह करंट की चपेट में आकर दो भैंसों की मौत हो गई।
घटना को लेकर पीड़ित ग्रामीण रामदेव पुत्र भंवरलाल जाट ने देवली थाने में रिपोर्ट दी है। ग्रामीण रामदेव ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि बुधवार सुबह 7 बजे वह अपनी दोनों भैंसों को लेकर खेत पर जा रहा था। इस बीच देवपुरा मार्ग पर सीताराम जाट के खेत के पास 11 केवी की लाइन जा रही थी, जिससे करंट प्रवाहित हुआ और तारबंदी के माध्यम से भैंसों को चपेट में ले लिया। इस घटना में दोनों भैंसों की मौत हो गई।
सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल रमेश मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है और मामले की जांच कर रही है।


