Deoli News 18 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय विधायक राजेंद्र गुर्जर बुधवार को देहात एवं शहर के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने पंचायत समिति देवली में पहुंचकर पौधारोपण किया।
कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण किया। इसके अलावा उन्होंने तुलसी पौधा वितरण कार्यक्रम में भी भाग लिया। पंचायत समिति के सभागार भवन में विधायक राजेंद्र गुर्जर का स्वागत माला एवं साफा पहनाकर किया गया। इस दौरान प्रधान बनवारी जाट का भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इससे पहले विधायक राजेंद्र गुर्जर ने चांदली ग्राम में वंदे जल संग्रहण कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। विधायक राजेंद्र गुर्जर ने इस दौरान क्षेत्र के विकास और जल संरक्षण के महत्व पर चर्चा की और लोगों को जागरूक किया।



