Deoli News 18 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली के नेकचाल रोड पर बुधवार को आपसी विवाद के चलते एक युवक के सिर पर चोट लग गई। वही चोट लगने के बाद युवक के सिर से खून के फव्वारे फूट पड़े।
जानकारी के अनुसार घायल होने के बाद पीड़ित धनराज मीणा निवासी नेकचाल रोड को देवली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि किसी परिजन ने ही पीड़ित पर यह हमला किया है। इधर, सड़क निर्माण कार्य के चलते एंबुलेंस 108 मौके पर देरी से पहुंची। चर्च रोड पर निर्माण कार्य प्रगति पर होने के कारण एंबुलेंस को रास्ता नहीं मिल पाया, जिससे पीड़ित को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका। जिससे उसकी काफी रक्त बह गया। इस दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस तक मामला पहुंच गया। पीड़ित को मामले की रिपोर्ट देनी होगी।



