Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpसामुदायिक भवन के लिए विधायक ने 10 लाख रुपए की घोषणा की

सामुदायिक भवन के लिए विधायक ने 10 लाख रुपए की घोषणा की


Deoli News 18 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) चांदली में वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान के दौरान विधायक राजेंद्र गुर्जर ने घोषणा की। उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चांदली में वन विभाग द्वारा बनाए गए कम्युनिटी हॉल का लोकार्पण किया।

साथ ही सामुदायिक भवन बनाने के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की। भाजपा देहात मंडल के मीडिया प्रभारी महावीर माली ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान 30 पौधे लगाकर प्रकृति को बचाने के लिए संदेश दिया गया और 40 तुलसी के पौधे वितरित किए गए। इस अवसर पर पंचायत समिति प्रधान बनवारीलाल चौधरी, भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार माहुर, पूर्व प्रधान शकुंतला वर्मा, जीएसएस अध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी सहित उपस्थित थे। प्रधान बनवारीलाल चौधरी ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए और वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान के बारे में चर्चा की और लोगों को जागरूक किया।

इसके बाद विधायक राजेंद्र गुर्जर ने पनवाड़ एवं देवली में कार्यक्रमों में भाग लेकर संथली गांव में रात्रि चौपाल में भाग लिया और लोगों से रूबरू होकर समस्याओं का समाधान किया। वंदे गंगाजल अभियान के दौरान जिला वन अधिकारी, तहसीलदार वीरेंद्र सिंह शक्तावत, थाना प्रभारी दौलतराम गुर्जर भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d