Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHealth newsअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां पूरी, 21 जून को होगा कार्यक्रम

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां पूरी, 21 जून को होगा कार्यक्रम


Deoli News 19 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आयुष विभाग भारत सरकार और आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग, राजस्थान सरकार के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून को सुबह 6:30 बजे ब्लॉक स्तरीय समारोह अटल उद्यान (दशहरा मैदान) में होगा।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के नोडल अधिकारी डॉ. पीएल जांगिड़ ब्लॉक नोडल अधिकारी ने बताया कि इस दौरान ब्लॉक देवली की सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों के साथ-साथ धार्मिक और पर्यटन स्थल बीसलपुर बांध और मांडकला में भी योग आयुष्मान आरोग्य केंद्रों पर योगाभ्यास करवाया जाएगा।

प्रशासन ने की तैयारियां पूरी

इसे लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। ब्लॉक स्तरीय समारोह और ग्राम स्तरीय समारोह के नोडल अधिकारी और योग प्रशिक्षकों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। उपखंड की प्रत्येक ग्राम पंचायत पर योग दिवस कार्यक्रम के लिए प्रशिक्षकों को 11 से 14 जून तक चार दिवसीय भारत सरकार के निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार योगाभ्यास का प्रशिक्षण दिया गया है। इस वर्ष योग दिवस “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम पर आयोजित होगा। गत 20 मई से 20 जून तक एक माह का काउंटडाउन योगाभ्यास प्रतिदिन हो रहा है। डॉ. पीएल जांगिड़ ने सभी से आग्रह किया है कि वे इस योग कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d