Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationकलक्टर ने बढ़ाई स्कूलों की छुट्टियां, अभिभावकों ने ली राहत

कलक्टर ने बढ़ाई स्कूलों की छुट्टियां, अभिभावकों ने ली राहत


Deoli News 5 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली सहित समूचे जिले में पिछले तीन दिनों से जारी कड़ाके की सर्दी और भीषण शीतलहर के मद्देनजर प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है।

टोंक जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल ने एक आदेश जारी कर जिले के कक्षा प्री प्राइमर से 8 तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में 8 जनवरी तक 3 दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। कलक्टर ने यह निर्णय बच्चों को कड़ाके की ठंड से बचाने और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए लिया है। जबकि सभी स्कूलों में स्टाफ स्कूल में यथावत काम करेगा। गौरतलब है कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 5 जनवरी को शीतकालीन अवकाश समाप्त हो रहे थे और 6 जनवरी से स्कूल खुलने वाले थे। लेकिन देवली और आसपास के क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से घना कोहरा और ठिठुरन बनी हुई है।

मौसम के इन तीखे तेवरों को देखते हुए अभिभावक लगातार अवकाश बढ़ाने की मांग कर रहे थे। प्रशासन द्वारा जारी इस आदेश के बाद अब जिले के सभी स्कूल 9 जनवरी को खुलेंगे। यदि इस दौरान भी सर्दी के तेवर नरम नहीं पड़ते हैं, तो प्रशासन स्थिति की समीक्षा कर आगे का निर्णय लेगा। फिलहाल इस राहत से स्कूली बच्चों और उनके परिजनों ने बड़ी राहत महसूस की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d