Saturday, May 2, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskकलश यात्रा और महादेव मंदिर में फागोत्सव की धूम

कलश यात्रा और महादेव मंदिर में फागोत्सव की धूम


Deoli News 14 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में जयपुर रोड स्थित पशुपतिनाथ महादेव, सेठ कल्पेश्वर बालाजी और चौथ माता मंदिर में शिवरात्रि महोत्सव का आगाज हुआ।

इसे लेकर जयपुर रोड स्थित कृष्णा होटल से गाजे-बाजे और डीजे के साथ शुरू हुई कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं मंगल गीत गाती और नाचती हुई मंदिर पहुंची। कार्यक्रम में मुख्य यजमान महेंद्र मीणा ने 23 हजार 51 रुपए में प्रधान कलश और पूर्व संरक्षक बालूराम जाट ने 22 हजार 551 रुपए में बालाजी की ध्वजा की बोली छुड़ाई। पं राजकुमार शास्त्री के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गणेश स्थापना, जलाधिवास और पंचामृत स्नान सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। साथ ही महिला भक्त मंडल ने फागोत्सव के तहत हल्दी-मेहंदी का कार्यक्रम आयोजित किया।

इस दौरान ‘रंग मत डाले रे सांवरिया’ और ‘अमलीडो’ जैसे भजनों पर कॉलोनी की महिलाएं जमकर झूमी। मंदिर समिति संरक्षक फूलसिंह मीणा ने बताया कि भक्तिमय भजनों और धार्मिक उत्साह के साथ यह महोत्सव संपन्न हुआ। यहां शनिवार को रात्रि जागरण होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d