Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsकलश यात्रा के साथ वीर तेजाजी प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू

कलश यात्रा के साथ वीर तेजाजी प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू


Deoli News 17 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के एजेंसी एरिया नेवरबाग क्षेत्र स्थित पुरानी धाम पर शुक्रवार से श्रीसत्यवादी वीर तेजाजी महाराज प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू हुआ है। इस मौके पर कई धार्मिक कार्यक्रम होने जा रहे हैं।

इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत में वीर तेजाजी की जयकारे गूंज उठे। आयोजन से जुड़े लोकेश धाकड़ ने बताया कि यह आयोजन समाजसेवी रामसिंह शक्तावत के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इसे लेकर शुक्रवार सुबह एजेंसी एरिया स्थित गोपाल जी मंदिर से डीजे के साथ कलश यात्रा रवाना हुई। कलश यात्रा में शामिल महिलाएं तेजाजी महाराज के भजन गाती भी चल रही थी। क्षेत्र के प्रमुख मार्गो से होकर कलश यात्रा कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। उन्होंने बताया कि इस मौके पर शुक्रवार दोपहर हवन यज्ञ होने जा रहा है। जिसमें 11 दंपति आहुतियां देंगे। वही रात्रि को भजन संध्या व अलगोजा कार्यक्रम भी होगा। इसी तरह शनिवार सुबह सवा 7 बजे पं श्रवण कुमार शर्मा विधिवत पूजा अर्चना के साथ तेजाजी महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराएंगे।

इस मौके पर जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा भी शामिल होंगे। वहीं शनिवार अपरान्ह 3 बजे से भंडारे का आयोजन होगा। जिसमें श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे। लोकेश धाकड़ ने बताया कि आस्था व श्रद्धा के प्रतीक लोक देवता वीर तेजाजी की प्रतिमा सावर के घटियाली से निर्मित कराई गई है। जिसकी शनिवार सुबह विधिवत मंत्र उच्चारण के साथ स्थापना की जाएगी। वीर तेजाजी प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d