Deoli News 17 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय की ओर से योग के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से लोगों को नि:शुल्क योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। देवली में भी यह प्रशिक्षण नियमित जारी है।
राजकीय आयुर्वेद औषधालय देवली के आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी पीएल जांगिड़ ने बताया कि लोगों को योग के प्रति प्रेरित व जागरूक करने के उद्देश्य से आयुष मंत्रालय की ओर से योग प्रशिक्षक नियुक्त किए गए हैं, जो प्रतिदिन लोगों को नि:शुल्क योग का प्रशिक्षण दे रहे हैं। देवली में गत 27 मार्च से दशहरा मैदान तथा विवेकानंद कॉलोनी आयुर्वेद औषधालय के पीछे स्थित पार्क में प्रतिदिन सुबह 7 से 8 बजे तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह योग प्रशिक्षण प्रशिक्षक अफसाना बानो की ओर से दिया जा रहा है, ताकि लोग स्वस्थ रहने की परंपरागत तकनीक सीख सके।
भागवत कथा का शुरू
शहरके कोटा रोड स्थित आवास पर 7 दिवसीय भागवत कथा की शुक्रवार से शुरूआत हुई।आयोजक शशि कुमार हावा द्वारा सिर पर भागवत धारण कर कलश यात्रा निकाली गई। पं योगेश शास्त्री के सानिध्य में देवली पेट्रोल पंप बालाजी स कोटा रोड तक कलश यात्रा निकली। आयोजन स्थल पर गणेशजी, भागवत व ध्वज पूजा के साथ विधिवत पूजन कर भागवत कथा शुरू की गई। पहले दिन कथा का धार्मिक महत्व बताया गया।



