Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskनि:शुल्क साइकिल वितरण शुरू, स्कूल की राह हुई आसान

नि:शुल्क साइकिल वितरण शुरू, स्कूल की राह हुई आसान


Deoli News 17 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ज्योतिपुरा में शुक्रवार को राज्य सरकार की नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई।

संस्था प्रधान राजेश कुमार देवतवाल ने बताया कि साइकिल पाकर बालिकाओं खुश हो गई। विद्यालय की 27 बालिकाओं को साइकिल का वितरण किया गया। वरिष्ठ अध्यापक अनिल गौतम ने बताया कि सरकार द्वारा सत्र 2022-23 व 2023-24 की कक्षा 9 में अध्ययनरत बालिकाओं को इन साइकिलों का वितरण किया गया है। ट्रांसफर वाउचर योजना के तहत न आने वाली बालिकाएं ही इस योजना के अंतर्गत आती है। इस दौरान वरिष्ठ अध्यापक बनवारी लाल, किशनलाल, मनीषा मीणा शालिनी रघुवंशी, प्रधान लाल आदि उपस्थित थे।

38 छात्राओं को साइकिल वितरित

उपतहसील नासिरदा क्षेत्र में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड में भी बालिका शिक्षा को बढावा देने तथा अधिक से अधिक बालिकाओं को उच्च शिक्षा से जोड़े रखने के लिए प्रोत्साहन स्वरूप गत दो सत्रों में कक्षा 9 वीं में प्रवेश लेकर अध्ययनरत 38 छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल वितरण की गई। साइकिल पाकर छात्राओं का चेहरा खिल उठा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रेमलाल मीना, पंचायत सहायक राम कुवार मीना, नितेश गौतम, कम्प्युटर ऑपरेटर शिवपाल मीणा अभिभावक एवं छात्राएँ उपस्थित थी। यह जानकारी विद्यालय मीडिया प्रभारी सुगन चन्द कुमावत अध्यापक ने दी। इसी प्रकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रतनपुरा में सत्र में अध्यनरत कक्षा नौ की बालिकाओं को साइकिल वितरण किया गया।

प्रधानाचार्य रामप्रसाद मीणा ने बताया कि साइकिल मिलते ही छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान साइकिल वितरण प्रभारी हरिप्रकाश जांगिड़, रामबाबू मीणा एवं तथा समस्त स्टाफ व अभिभावक मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d