पीड़िता फरियाद लेकर पहुंची न्यायालय
Jahazpur News 16 मई (आज़ाद नेब) कलयुगी बेटे ओर बहुओं ने बुजुर्ग मां के साथ मारपीट कर घर से बेदखल कर दिया। वहीं पीड़िता इसकी फरियाद लेकर न्यायालय पहुंची है।
अधिवक्ता दीपक सिंह चौहान ने बताया कि कंजर कॉलोनी पंडेर निवासी श्याम कला ने अपने बेटों ओर बहुओं द्वारा किए गए बर्ताव के बारे में वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनील जांगिड़ को बताया है। मजिस्ट्रेट ने वृद्ध महिला की फरियाद सुनते हुए उसके बेटे एवं बहू को न्यायालय में तलब किया है। मामले में 69 वर्ष की वृद्ध महिला द्वारा दी गई फरियाद में कहा गया कि वह शारीरिक रूप से कमजोर व बीमार है। उसका मकान कंजर कॉलोनी में है। जिसकी वह अकेली मालकिन है। पीड़िता के तीन पुत्र है महेंद्र, सुरेंद्र, सुकेंद ओर उनकी पत्नियां कमेस्तरा, रिंकू, नंदनी हैं, जिन्होंने उसे काफी परेशान किया है। आए दिन मारपीट करते हैं। मकान व जमीन पर भी कब्जा कर लिया है। पीड़िता ने इन लोगों को पाबंद करने तथा भरण पोषण दिलाने की मांग की है।



