Deoli News 23 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी कल्पना अग्रवाल ने सोमवार को जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट टोंक का कार्यभार ग्रहण कर लिया।
इस मौके पर नवनियुक्त जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की फ्लैगशिप स्कीम का लोगों को फायदा मिले, इस पर उनका विशेष फोकस रहेगा। यहां अतिरिक्त जिला कलक्टर रामरतन सौकरिया, मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका, उपखंड अधिकारी टोंक हुक्मीचंद रोहलानिया समेत अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
डॉ. मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई



