Deoli News 24 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली- उनियारा विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी केसी मीणा मुकाबले में अपनी जमानत नही बचा पाए। चुनाव में खड़े अन्य उम्मीदवारों की भी जमानत जब्त हो गई।
उनियारा के रिटर्निग ऑफिसर एसडीओ शत्रुघ्न गुर्जर ने बताया कि चुनाव में कुल गिरे वैध मतों का 16 फीसदी मत प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि प्रत्याशी वैध मतों का 16 .6 फीसदी मत प्राप्त नही कर पाता है तो उस उम्मीदवार की जमानत जप्त मानी जाती है। शनिवार को घोषित चुनाव परिणाम के अनुसार बीजेपी के विजयी उम्मीदवार राजेन्द्र गुर्जर को एक लाख 599 मत मिले। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को 59 हजार 478 मत मिले। जहाँ तक कांग्रेस प्रत्याशी केसी मीणा का सवाल है, उन्हें 31 हजार 385 ही मत प्राप्त कर पाए। उपचुनाव में कुल एक लाख 97 हजार 761 मत गिरे। इस तरह केसी मीणा को जमानत बचाने के लिए 16.6 फीसदी मत चाहिए। इस हिसाब से कुल एक लाख 97 हजार 599 मतों में से कांग्रेस के केसी मीणा 31 हजार 385 मत ही प्राप्त कर पाए, जो नियमानुसार 16.6 फीसदी मत प्राप्त करने से करीब 1600 मत कम है। रिटर्निंग अधिकारी उनियारा ने इस बात की पुष्टि की है कि कांग्रेस प्रत्याशी समेत 6 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई है। जानकारी के अनुसार विधायक के चुनाव के लिए जमानत राशि करीब 5 हजार रुपए होती है।



