मीडिया से कही बात
Deoli News 24 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नवनिर्वाचित देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर ने अपनी जीत का श्रेय आम जनता और मतदाताओं को दिया है। जिसकी बदौलत वे सर्वाधिक मतों से जीते हैं। चुनाव जीतने के बाद शनिवार को राजेंद्र गुर्जर ने मतगणना स्थल के बाहर मीडियाकर्मियों से बातचीत की।
उन्होंने कहा कि यह जीत आमजनता व भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत है। उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को लाभान्वित करेंगे। लोकतंत्र में जनता मालिक होती है, हार जीत मतदाता ही तय करते हैं। उन्हें विश्वास था कि जीत उन्हीं की होगी। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं ने उन्हें आश्वस्त किया था। सचिन पायलट के गढ़ में उनकी हुई अप्रत्याशित जीत के सवाल पर उन्होंने कहा कि आम जनता के सामने सारे गढ़ ढह जाते हैं। वे क्षेत्र में जाएंगे और आम जनता की सेवा करेंगे। उनकी कई प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए वह क्षेत्र में जाएंगे। चुनाव से पहले भी मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कर आम जनता को कई सौगातें दी है। जिसका लाभ मिलेगा।



