Deoli News 24 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उपचुनाव देवली-उनियारा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गुर्जर की जीत पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा देवली मण्डल एवं उनियारा मण्डल द्वारा आतिशबाजी की गई और मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया गया।
इसे लेकर विधानसभा के प्रवासी साहिल मिर्जा, शहर महामंत्री अंकित जैन डाबर, मोर्चा के देवली मण्डल के अध्यक्ष शकील कुरैशी, मोर्चा के उनियारा मण्डल उपाध्यक्ष मोहम्मद हुसैन भाया, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जुबेर खान, बन्टी खान, रमजान खान, सोनू अब्बासी, मोहसिन खान, तोफिक खान, साहिल कुरैशी, शानू खान, जावेद खान, फैजान काजी एवं मोर्चा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। देवली अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शकील कुरैशी ने बताया कि देवली में तीन बूथों पर अल्पसंख्यक समाज के 30 फीसदी से अधिक मतदाता है और इन बूथों पर भाजपा हर चुनाव में पीछे रहती है। लेकिन इस बार अल्पसंख्यक वर्ग के मतदाताओं ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। वहीं सबका विकास और सबका विश्वास पर भरोसा जताते हुए राजेंद्र गुर्जर के पक्ष में मतदान किया है।



