Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsबजरी से भरा ट्रेलर ऑडी कार पर पलटा, एक जने की मौत

बजरी से भरा ट्रेलर ऑडी कार पर पलटा, एक जने की मौत

  • राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोही पर हुआ हादसा

  • मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

  • ट्रेलर चालक भी हुआ घायल


Deoli News 24 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर पर सिरोही के करीब रविवार शाम ओवरटेक के दौरान बजरी से भरा ट्रेलर एक लग्जरी ऑडी कार पर पलट गया। हादसे में कार सवार व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी सुरक्षित बच गई। 

देवली थाना प्रभारी राजकुमार नायक के अनुसार मृतक तिलकराज चौहान पुत्र रिसायल सिंह चौहान निवासी वजीरपुर, थाना पाटौदी गुड़गांव हरियाणा है। जबकि उनके साथ यशोदा चौहान पत्नी तिलकराज चौहान निवासी वजीरपुर भी थी। यशोदा चौहान ने बताया कि वह दोनों पति पत्नी झालावाड़ में अपने परिचित राजेंद्र सिंह झाला के शादी समारोह में शामिल होने गए थे और वापस अपने गांव वजीरपुर लौट रहे थे। इस बीच या हादसा हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि सिरोही में संस्कार विद्या मंदिर स्कूल के पास यह दुर्घटना हुई है। पुलिस को मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार उनकी ऑडी कार के आगे एक बजरी से भरा ट्रेलर चल रहा था। वही कार पीछे थी। इस दरमियान सामने सड़क पर आई गाय को बचाने के लिए चालक ने ट्रेलर को दाएं ओर लिया। इसी वक्त ऑडी कार चालक तिलक राज चौहान ओवरटेक कर रहे थे। जिसके चलते संतुलन बिगड़ गया और बजरी से भरा ट्रेलर कार पर पलट गया।

हादसे में तिलकराज सिंह चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। वही ट्रेलर में भरी बजरी कार पर फैल गई। इसके अलावा गाय भी चपेट में आकर मौत का शिकार हो गई। हादसे की सूचना पर आसपास के दर्जनों ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर एंबुलेंस 108 भी पहुंची। देवली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु किया। इधर, देवली पुलिस के सहायक उप निरीक्षक दिलीप सिंह, हेडकांस्टेबल सैयद जावेद समेत पुलिसकर्मी महिला और उसके पति तिलकराज चौहान के शव को लेकर राजकीय अस्पताल आए। इस दौरान दोनों पति-पत्नी के मोबाइल और बेग कार में ही रह गए। जिसकी वजह से परिजनों का पता लगाने में परेशानी हुई। महिला घबराहट की वजह से परेशान थी, जो किसी परिचित का फोन नंबर नहीं बता सकी। फोन नंबर नहीं मिलने से पुलिस ने फेसबुक आईडी के जरिए मृतक के परिजनों का पता लगाया और उन्हें इस हादसे की सूचना दी। उधर, अपने पति को सोता देखकर महिला को शंका हुई। लेकिन पुलिस ने तिलकराज की मौत की जानकारी पत्नी यशोदा से छुपाए रखी, ताकि परिजनों को सूचना दी जा सके।

फिलहाल पुलिस ने शव राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जिसका सोमवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। वही हादसे में ट्रेलर चालक हरिराम पुत्र देवीलाल गुर्जर निवासी डारडा तुर्की थाना बरौनी भी घायल हुआ है। जिसका चिकित्साकर्मियों ने प्राथमिक उपचार किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया गया कि मृतक तिलक राज राजपूत महासभा गुड़गांव के पूर्व अध्यक्ष है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d