रविवार शाम सिरोही के करीब हुआ था हादसा, हादसे में मर्सिडीज थी कार
Deoli News 25 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर पर सिरोही के करीब रविवार शाम हुए सड़क हादसे के बाद ट्रेलर चालक के विरुद्ध लापरवाही की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बताया कि यह रिपोर्ट मृतक तिलक राज सिंह चौहान के रिश्तेदार और देवली के पटेल नगर निवासी जसवंत सिंह चौहान ने दर्ज कराई है।
इसमें बताया उनके रिश्तेदार तिलक राज सिंह चौहान और उनकी पत्नी यशोदा चौहान अपनी मर्सिडीज कार से जयपुर की ओर जा रहे थे। इस बीच शाम करीब 5:30 बजे सिरोही के पास आगे चल रहे ट्रेलर ने तेज गति और लापरवाही से ट्रेलर को लहराते हुए कार को टक्कर मार दी। जिससे कार कुचल गई। हादसे में तिलकराज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि यशोदा देवी घायल हो गई। रिपोर्ट में ट्रेलर चालक पर लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। उधर, सूचना के बाद मृतक के कस्बे से परिजन रविवार रात मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि इस दौरान यशोदा देवी की तबीयत खराब हो गई। वहीं पुलिस ने कार में रखा ज्वेलरी से भरा बैग और कीमती सामान मृतक के परिजनों को सुपुर्द कर दिया था। वही सोमवार सुबह 7 बजे पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव ले गए। बताया गया कि तिलक राज सिंह चौहान प्रॉपर्टी के बड़े व्यापारी थे। जिनके तीन पुत्र है और तीनों ही पुत्र उनके साथ प्रॉपर्टी के व्यवसाय में काम करते हैं। वही तिलक राज सिंह ने पहले अपने इलाके से विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था।
उल्लेखनीय है कि झालावाड़ से शादी से लौट के बाद उनकी कार यहां सिरोही स्थित संस्कार विद्या मंदिर के करीब ट्रेलर की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। उस दौरान पुलिस की प्राथमिक पड़ताल में यह कार ऑडी सामने आई। पुलिस ने बताया कि मौके पर कार ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस वजह कार की पहचान ऑडी के रूप में हुई। जबकि यह कार मर्सिडीज़ निकली।


