Deoli News 25 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जैन मुनि विश्रय सागर की पुण्य स्मृति में सोमवार को जैन समाज के लोगों ने समाधि स्थल पर पहुंच कर विधिवत पूजा अर्चना की और मुनि को नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बता दे कि मुनि विश्रय सागर की समाधि स्थल देवली के ज्योति कॉलोनी में स्थित है।
इसे लेकर श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पटेल नगर सहित जैन समाज के लोग समाधि स्थल पर पहुंचे। यहां अभिषेक और शांतिधारा की गई। पटेल नगर मंदिर के मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि यहां अभिषेक और शांतिधारा राजेंद्र गंगवाल परिवार ने की। इस मौके पर श्रीफल चढ़ाए गए और आरती की। इस दौरान कन्हैयालाल डोसी, बाबूलाल बड़जात्या, ताराचन्द पांड्या, ज्ञान शाह, अशोक अजमेरा, महावीर बाकलीवाल, अमित सरार्फ, सुभाष पापड़ीवाल, सतेन्द्र सोनी समेत लोग मौजूद थे। मीडिया प्रभारी ने बताया कि 108 मुनि विश्रेय सागर ने अपनी देह का त्याग 25 नवम्बर 2013 को संलेखना द्वारा पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पटेल नगर में किया था।



