Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationकाजू, खाद्य तेल व मावा मिठाई का सैंपल लिया

काजू, खाद्य तेल व मावा मिठाई का सैंपल लिया


Deoli News 16 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आयुक्त खाद्य सुरक्षा व औषधि नियंत्रण इकबाल खान के निर्देशों की पालना में “शुद्ध आहार- मिलावट पर वार” के तहत देवली में बुधवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कार्रवाई की।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अशोक कुमार यादव ने बताया कि बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने देवली में संचालित फर्मों का औचक निरीक्षण किया। यहां टीकम चंद नरेंद्र कुमार से काजू व कच्ची घानी सरसों तेल के नमूने, रामराजेश्वरी बाल किशन से रिफाइंड मूंगफली तेल के नमूने लिए गए। इसी प्रकार नौलख जोधपुर मिष्ठान भंडार से मावा मिल्क व केक मावा बर्फी का सैंपल लिया है। इन सैंपल को जांच के लिए लेबोरेटरी में भेजा जाएगा। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर, सुरेश शर्मा, अविनाश साहू, राजेंद्र सैनी, रामेश्वर प्रसाद मौजूद थे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर ने बताया कि मिलवाटी खाद्य तेल, मिलावटी घी, मिलावटी दूध एवं दूध से निर्मित खाद्य पदार्थ, मिलावटी मसाले अन्य मिलावटी खाद्य सामग्री पेय पदार्थ, आटा, बेसन आदि तथा खुले में खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोकथाम विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। मिलावट पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d