-
दूसरे दिन भी पकड़ से बाहर रहा लेपर्ड
-
ठीकरिया कला गांव का मामला
-
वन विभाग की पूरी तैयारी
Deoli News 16 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उपखंड क्षेत्र के ठिकरिया कला गांव में मंगलवार शाम ग्रामीणों पर लेपर्ड के हमले के बाद वन विभाग एवं प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम से ही वन विभाग की टीम की ठीकरिया कला गांव में मौजूद है और लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।
जो लेपर्ड के मूवमेंट का पता लगाने का प्रयास कर रही हैं। बता दे कि मंगलवार शाम को लेपर्ड ने गांव के करीब आधा दर्जन लोगों को घायल कर दिया था। इसके बाद देवली उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीणा, देवली पुलिस उपाधीक्षक रामसिंह जाट एवं सीएफ हृदय सुमन शेखावत भी मौके पर पहुंच गए थे। देर रात को वन विभाग की ओर से खेतों में पिंजरे लगाए गए और जाल बांधा गया। वहीं वन विभाग की ओर से ट्रैक कैमरे भी लगाए गए। जिससे लेपर्ड के मूवमेंट का पता चल सके। बुधवार सुबह से ही वन विभाग के कर्मचारी गांव के खेतों में जंगलों में नजर बनाए हुए हैं। इस दौरान वन विभाग के कर्मचारियों ने ड्रोन उड़ाकर भी लेपर्ड की तलाश करने का प्रयास किया। लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं मिली। ग्रामीणों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। सभी लोग स्वस्थ हैं। वन विभाग की सूचना के मुताबिक पगमार्क के अनुसार यह जानवर लेपर्ड माना जा रहा है।
जिसको पकड़ने के लिए पिंजरा, जाल लगाया गया है। ड्रोन उड़ाकर देख लिया गया है। लेकिन फिलहाल लेपर्ड पकड़ से दूर है। वन विभाग कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है जहां दिन व रात को चार-चार कर्मचारी निगरानी रखेंगे। विभागीय सूचना के अनुसार लेपर्ड एक घंटे में कम से कम 50 किलोमीटर की मूवमेंट करता है और संभवत वह भटककर यहां आ गया। लिहाजा अब वह इस क्षेत्र में नहीं होगा। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।
प्रीवियस न्यूज़
हिंसक जानवर के हमले में आधा दर्जन ग्रामीण घायल, प्रशासन मान रहा है लेपर्ड


