Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationजल संकट से परेशान भगवानपुरा के ग्रामीण, नहीं हुआ समाधान

जल संकट से परेशान भगवानपुरा के ग्रामीण, नहीं हुआ समाधान


Deoli News 16 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ग्राम पंचायत मालेड़ा की भगवानपुरा ढाणी के लोग जल जीवन मिशन योजना के तहत नल कनेक्शन होने के बावजूद पानी के लिए मोहताज है।

ग्रामीण रामप्रसाद, सांवरा, महादेव कुमावत, सत्यनारायण, श्रवण, गिरिराज आदि ने बताया कि पिछले दिनों मामला उजागर होने के बाद जलापूर्ति की गई। लेकिन फिर से यह व्यवस्था ठप हो गई। पिछले चार दिनों से ढाणी में जलापूर्ति नहीं हुई। इससे लोग पानी के लिए मोहताज है। वही ठेकेदार पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। ठेकेदार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम ही जलापूर्ति की गई। लेकिन यह जलापूर्ति ढाणी के लोगों को नहीं मिली। आखिर यह जलापूर्ति किस ओर जा रही है।

जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता वीरेंद्र सिंह का कहना है कि लीकेज पॉइंट मरम्मत कर दिया गया है। डिमांड के मुकाबले पानी की आपूर्ति कम है। वहीं 9 लाख लीटर के मुकाबले 5 लाख लीटर पानी ही मिल पा रहा है। आगामी 4-5 दिन में जलापूर्ति सुचारू एवं नियमित करने का प्रयास करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d