ग्रामीणों का कहना है कि चीता जैसा दिखा जानवर
Deoli News 15 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उपखंड के चांदसिंहपुरा पंचायत के ठिकरिया कला गांव में मंगलवार शाम को एक जंगली जानवर के हमले में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। फिलहाल प्रशासन इसे (लेपर्ड) तेंदुआ मान रहा है। वही जानवर को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार ठिकरिया कला गांव में पैंथर (ग्रामीणों के अनुसार) जैसे दिखने वाला जानवर के गांव के खेतों में दिखाई दिया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर भगाने का प्रयास किया तो उसने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस हमले करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। जिनमें तीन जनों को टोक के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि बाकी लोगों के हल्की चोट होने से उनका गांव में उपचार कराया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त जानवर ने सबसे पहले जमना पत्नी महावीर बैरवा को जख्मी किया। इसके बाद मुकेश गोस्वामी पुत्र भंवर पूरी, मैना पत्नी मुकेश गोस्वामी, प्रियंका पुत्री रंगलाल, हेमराज नागर पुत्र बजरंग लाल निवासी ठीकरिया कला घायल हुए हैं।
ग्रामीण रंगलाल ने बताया कि उसकी बेटी घर के पास ही बने अपने खेत में भैंस चरा रही थी। इसी दौरान वहां के खेतों से एक जानवर निकलकर आया औऱ उनकी पुत्री पर हमला कर दिया। बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनकर आए ग्रामीणों ने जानवर को भगाने का प्रयास किया तो उसने वहां मौजूद ग्रामीणों पर भी हमला कर दिया। इस हमले में करीब 6 लोग घायल हुए है। ग्रामीण इसे पैंथर मान रहे हैं। ग्रामीणों की सूचना पर टोंक जिले के वनकर्मी भी गांव पहुंच गए हैं। सूचना पर उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीणा, पुलिस उपअधीक्षक रामसिंह जाट, एसीएफ हृदयसुमन शेखावत मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी ली।
उपअधीक्षक ने कहना कि प्राथमिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार यह जानवर लेपर्ड (तेंदुआ) होने का अनुमान है। आवा समेत आसपास के वन विभाग की टीम मौजूद। जाल व पिंजरा लगाकर जानवर को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वन अधिकारियों व कर्मचारियों ने पगमार्क भी देखें।


