“मामला दर्ज”
Deoli News 17 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कीर मोहल्ले निवासी बाबूलाल पुत्र जीतू लाल कीर ने मंगलवार को पुलिस थाना देवली में चोरी का मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने शिकायत दी है कि उनके घर में तीन महीने पहले कारीगर मुकेश बंगाली ने निर्माण कार्य किया था।
वहीं गत 15 दिसम्बर को जब बाबूलाल ने अपने घरेलू सामान की जाँच की, तो उनकी माता लाडा देवी के बक्से का ताला टूटा हुआ मिला। बक्से में रखी चांदी की कनकती गायब पाई गई। प्रार्थी बाबूलाल ने आशंका व्यक्त की और आरोप लगाया कि यह चोरी कारीगर मुकेश बंगाली ने की है, जिसकी कीमत करीब 75 हजार रुपए है। शिकायत में यह भी बताया कि कारीगर घटना के बाद से ही अपने मकान से फरार है। बाबूलाल ने पुलिस से मुकेश बंगाली को तलाश कर चोरी गई कनकती बरामद करने और आरोपी पर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।



