Sunday, May 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskकार्तिकेय जन्म, गणेश जन्म और रिद्धि-सिद्धि के प्रसंग सुनाए

कार्तिकेय जन्म, गणेश जन्म और रिद्धि-सिद्धि के प्रसंग सुनाए


Deoli News 12 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की तेजाजी कॉलोनी में आयोजित अर्धनारीश्वर शिव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव इन दिनों आस्था और श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है। शिवपुराण कथा के पांचवें दिन समूचा पंडाल श्रद्धालुओं की भीड़ से शिवमय हो गया।

Oplus_16908288

जहाँ कथा वाचिका पूजा बैरागी ने भगवान शंकर के त्रिशूल की महिमा का बखान करते हुए इसे काम, क्रोध और लोभ पर विजय का प्रतीक बताया। भक्ति और उल्लास के बीच कथा में कार्तिकेय जन्म, गणेश जन्म और रिद्धि-सिद्धि के प्रसंगों का सजीव वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे। इस आध्यात्मिक समागम के बीच सामाजिक समरसता की अनूठी तस्वीर तब देखने को मिली जब आयोजनकर्ता पायल बाई किन्नर का शहर की महिलाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। देवली और आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयकारों के साथ पूरे वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

कार्यक्रम के अंत में पायल बाई और सोनम बाई किन्नर ने व्यास पीठ की आरती की और श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की। यह महोत्सव शहर में एकता और प्रेम का संदेश दे रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d