Deoli News 12 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) ने सितंबर 2023 में नियुक्त करीब 5 हजार तृतीय श्रेणी शिक्षकों का परिवीक्षा काल पूरा होने के बावजूद स्थाईकरण न होने पर रोष जताया है।


ब्लॉक अध्यक्ष शिशुपाल चौधरी के नेतृत्व में सीबीईओ देवली को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि डिग्री और विकलांगता जांच के नाम पर हो रही देरी से शिक्षकों को नियमित वेतनमान नहीं मिल पा रहा है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि एक माह के भीतर सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण कर स्थाईकरण के आदेश जारी नहीं किए गए, तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान मंत्री कैलाश शर्मा ने शिक्षकों के हितों के लिए संघर्ष का संकल्प दोहराया। ज्ञापन सौपने में शंकर हाडा, मनीष चास्टा और सत्यप्रकाश माहेश्वरी, पप्पू लाल प्रजापत, राजेश मीणा सहित शिक्षक थे।



