Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpकार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली है चुनाव में प्रचंड जीत

कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली है चुनाव में प्रचंड जीत

नवनिर्वाचित विधायक का स्वागत कार्यक्रम


Deoli News 28 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-उनियारा से विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद पहली बार बुधवार रात देवली आने पर भाजपा के नव निर्वाचित विधायक राजेंद्र गुर्जर का भाजपा शहर मंडल देवली की ओर से स्वागत किया गया। इस दौरान साथ में केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम भी थे।

दरअसल भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक राजेंद्र गुर्जर का भाजपा शहर मंडल देवली द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा शहर पदाधिकारी, पालिकाध्यक्ष, पार्षदों सहित 51 किलो की माला पहनाकर व साफा बांधकर नवनिर्वाचित विधायक राजेंद्र गुर्जर, केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम का स्वागत किया। विधायक राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत बहुमत के साथ जीत हुई है।

भाजपा पार्टी ने चुनाव लड़ा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पीएचडी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम, निवाई विधायक रामसहाय वर्मा उन्हें केवल सबसे हाथ जोड़कर वोट मांगने के लिए कहा था। वह उन्होंने किया भी। मतदाताओं ने उन पर विश्वास कर उन्हें चुना है, जिसके लिए वे सदैव आभारी रहेंगे।

वहीं आगे भी देवली शहर के हित के लिए जो भी काम होंगे। इसके लिए वे सदैव तैयार रहेंगे। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को एक साथ लेकर शहर की समस्याओं के बारे में बैठकर हल निकाला जाएगा। विधायक शत्रुघ्न गौतम ने कहा कि भाजपा ने संगठित होकर चुनाव लड़ा।

जिसकी बदौलत देवली उनियारा विधानसभा में कांग्रेस के प्रत्याशी जमानत भी नहीं बचा सका और तीसरे नंबर पर पहुंच गया। आगे भी भाजपा संगठित होकर चुनाव लड़ेगी। नगर पालिका जिला परिषद पंचायत के चुनाव में भी भारी बहुमत से चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के ज्यादा से ज्यादा सक्रिय सदस्य बनाए हम सब मिलकर भाजपा को मजबूत करेंगे। इस मौके पर दर्जनों भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। जिन्होंने बारी-बारी से नवनिर्वाचित विधायक का माल्यार्पण किया और बधाई दी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d