Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsजंगली सूअर के हमले में किसान घायल, राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया

जंगली सूअर के हमले में किसान घायल, राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया


Deoli News 27 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गावड़ी पंचायत क्षेत्र के रूपारेल गांव में बुधवार शाम जंगली सूअर ने एक किसान और उसके पुत्र पर हमला कर दिया। उक्त हमले में किसान गंभीर घायल हुआ है। जिसे देवली चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार यह किसान रूपारेल निवासी फतेह सिंह मीणा है, जो अपने पुत्र योगेंद्र के साथ खेत पर फसल को पानी पिलाकर लौट रहे था। इस दौरान जंगली सूअर ने पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। हमले में किसान फतेह सिंह की जांघ, घुटना, हाथों पर गहरी चोटें आई है। वही सूअर ने फतेह सिंह की उंगलियां भी चबा दी। पीड़ित फतेह सिंह ने बताया कि उक्त हमले के बाद उन्होंने अपने पुत्र योगेंद्र को घर भागने के लिए बोल दिया। जिसके चलते योगेंद्र के महज हल्की चोटे आई है। जबकि फतेह सिंह ने जैसे तैसे कर पास के खेत की बाड़ से कूदकर अपनी जान बचाई और गांव में जाकर ग्रामीणों को आप बीती सुनाई।

ग्रामीण किसान फतेह सिंह को देवली चिकित्सालय लेकर आए। जहां उसका उपचार जारी है। लेकिन जंगली सूअर के हमले से फतेह सिंह बेहद जख्मी हुआ हैं। जिसे बताते हुए वह रोने लगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d