Deoli News 27 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राज्य सरकार की मंशा अनुरूप ऊंचा, टीकड़ व कुंचलवाड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित घुमंत, विमुक्त एवं अर्धघुमंत पहचान पत्र व पट्टा शिविर में 90 आवेदन प्राप्त हुए। ऊंचा सरपंच रामराज मीणा ने बताया कि ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित शिविर में घुमंतु व अर्ध घुमंतू जाति के 39 आवेदन प्राप्त हुए।
वहीं 10 आवेदन पेंशन सत्यापन एवं पांच नए पुस्तैनी पट्टे बनाने के आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान सरपंच रामराज मीणा, ग्राम विकास अधिकारी धर्मराज मीणा, एलडीसी गंभीर मीणा एवं उपसरपंच साहब प्रभुलाल, वार्ड पंच बाबूलाल वर्मा, टीकम साहू, खेमराज मीणा, बलराज सिंह राणावत, खेमराज वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा सहित ग्रामीण मौजूद थे। इसी प्रकार टीकड़ व कुंचलवाड़ा में आयोजित शिविर में विकास अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा, सहायक विकास अधिकारी रामनारायण मीणा, भैंरूलाल भाट वरिष्ठ पंचायत सहायक, नारायण लाल कीर, ग्राम विकास अधिकारी धर्मराज मीणा, नरेंद्र, भंवर मीणा, रामसिंह शक्तावत, सरपंच सरपंच छोटूलाल बैरवा, सहायक सचिव गंभीर सिंह मीणा, राजकुमार मीणा, रामप्रकाश मीणा, दीपक शर्मा मौजूद थे। कुंचलवाड़ा में 6 घूमंतू जाति प्रमाण पत्र, 6 पट्टा, टीकड़ में 12 पट्टा व जाति के 12 आवेदन प्राप्त हुए।
लुहारी कला उप केंद्र, पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत
जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा की अनुशंसा पर लुहारी कला स्थित पशु उपकेंद्र को पशु चिकित्सालय में क्रर्मोन्नत के आदेश जारी हुए हैं। पशुपालन विभाग द्वारा जारी आदेशों के तहत लुहारी में पशु चिकित्सालय की क्रमोन्नति बाद एक पशु चिकित्सा अधिकारी, एक पशुधन परिचर, एक पशु परिचर सहित तीन नए पद सर्जित किए गए हैं। इससे पूर्व भी एक पशुधन सहायक का पद सर्जित है। क्षेत्रवासियों ने विधायक गोपीचंद मीणा का आभार जताया है।



