Deoli News 27 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस सर्कल की नासिरदा थाना पुलिस ने नकबजनी की वारदात का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से सोने की पातड़ी भी बरामद की गई है।
नासिरदा थाना प्रभारी के अनुसार गत 24 नवंबर को परिवादी अशोक तिवाड़ी पुत्र सुरेंद्र शर्मा निवासी नासिरदा ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि गत 24 नवंबर को रात 10 बजे करीब पीड़ित के घर से चवन्नी भर सोने की पातड़ी चोरी हो गई। रिपोर्ट में यह पातड़ी पवन कुमार शर्मा पुत्र राधेश्याम शर्मा और उसके मित्र पवन कुमार वैष्णव पुत्र कमलेश वैष्णव निवासी नासिरदा द्वारा ले जाना बताया। वही उक्त लोगों ने यह सोने की पातड़ी कहीं बेच दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और अनुसंधान के बाद आरोपी पवन कुमार वैष्णव को गिरफ्तार किया गया है। जिससे अनुसंधान किया जा रहा है। आरोपी ने अपने साथी के साथ नासिरदा में रात के समय मकान में नकबजनी की वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस ने सोने की पातड़ी भी बरामद की है और आरोपी पवन कुमार वैष्णव को गिरफ्तार किया है।



