Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपार्षदों की मांग : सफाई और रोड लाइट व्यवस्था सुधारे

पार्षदों की मांग : सफाई और रोड लाइट व्यवस्था सुधारे

नगर पालिका मंडल के पार्षदों ने सौपा ज्ञापन


Deoli News 28 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के विभिन्न वार्डों की सफाई, रोड लाइट और खराब पड़े की ट्यूबवेल व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर गुरुवार को पार्षदों ने पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन एवं अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा को ज्ञापन सौपा है

ज्ञापन में बताया कि शहरी क्षेत्र में पिछले काफी समय से सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। वार्डों में लगातार सफाई नहीं होने से गंदगी पनप रही है। सफाई कर्मचारी केवल सुबह 4 से 6 बजे तक ही दिखाई देते हैं। जबकि शेष समय कर्मचारी नदारद रहते हैं। वही नालियों की सफाई नहीं की जाती है। इसका उलाहना दिए जाने पर सफाईकर्मी लोगों से भद्रता करते हैं। वही कचरा संग्रहण के लिए लगाए गए ऑटो टिपर नियमित समय पर नहीं आते हैं और कर्मचारी कचरा जलाते हैं। जिससे लोग धुएं से परेशान है। इसी प्रकार शहर, विभिन्न गार्डन में रोड लाइट व्यवस्था एवं खराब पड़े ट्यूबवेल की मरम्मत करने की मांग की गई, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

ज्ञापन सपने में पालिका उपाध्यक्ष सौरभ जिंदल, पार्षद भीमराज जैन, सत्यनारायण सरसड़ी, रामकिशन मीणा, पंकज जैन, बाबूलाल बैरवा समेत शामिल थे। इनके अलावा कई पार्षदों के ज्ञापन में हस्ताक्षर भी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d