Deoli News 28 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नवनिर्वाचित विधायक राजेंद्र गुर्जर का बुधवार रात अग्रवाल धर्मशाला परिसर में स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर विधायक का माल्यार्पण करने के लिए होड़ मच गई।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान शहर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत के नेतृत्व में विधायक राजेंद्र गुर्जर व केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम का बड़ी माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। इस दौरान गुर्जर ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं का आभार व्यक्त किया। इसी तरह अलग-अलग समाज से आए प्रतिनिधियों ने भी विधायक का साफा बंधाकर माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। विधायक ने अपनी जीत का श्रेय सभी समाज के लोगों व कार्यकर्ताओं को दिया। जिनके समर्थन की बदौलत उन्हें ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत, नगर पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन, भाजपा नेता प्रेमचंद शर्मा, महावीर प्रसाद जैन, अंकित डाबर, सत्यनारायण धाकड़, विनोद साहू, बनवारी लाल, राकेश ओसवाल, बद्रीलाल चौधरी, संतोष ग्वाला, लोकेश लक्षकार, नेमीचंद जैन समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।



