न्यूनतम डाउन पेमेंट के साथ 8 हजार रुपए की बचत
Deoli News 28 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टीवीएस कंपनी के अधिकृत शोरूम राजस्थान मोटर्स की ओर से तीन दिवसीय टीवीएस महा लोन एक्सचेंज मेला शुरू किया गया है।
जिस पर ग्राहकों को बचत के साथ वाहन एक्सचेंज की सुविधा मिलेगी। शोरूम संचालक बालकिशन मालू ने बताया कि यह महा लोन एक्सचेंज मेला अटल उद्यान के समीप मेवाड़ मेडिकल के पास लगाया गया है। जहां आगामी 30 नवंबर तक टीवीएस स्पोर्ट्स, रेडियन, रैडर, 125 सीसी बाइक की खरीद पर ग्राहकों को वीआईपी ट्रॉली नि:शुल्क दी जाएगी। वहीं ग्राहक कोई भी पुराना टू व्हीलर लाकर नया टीवीएस टू व्हीलर ले जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि मात्र 6 हजार 999 रुपए के डाउन पेमेंट पर 8 हजार रुपए की बचत के साथ मेला स्थल पर ग्राहकों को ट्रॉली सूटकेस भी नि:शुल्क दिया जा रहा है।



