Deoli News 28 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में गुरुवार को योजना मंच के अंतर्गत प्राचार्य प्रो. डॉ. पूरणमल वर्मा के निर्देशन में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई।
प्रतियोगिता दलों से नीति आयोग, योजना आयोग एवं आर्थिक सर्वेक्षण से संबंधित सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में वाणिज्य संकाय के विद्यार्थी प्रिया मंगल, केशव वैष्णव, लवेश जिंदल एवं जीतू चौधरी का दल विजेता रहा। प्रश्नोत्तरी में निर्णायक मंडल की भूमिका में सहायक आचार्य सुमन मीणा, डॉ. प्रियंका जैन, डॉ. निकिता मंगल एवं सुनील जांगिड थी।
कृषि विज्ञान विषय के क्षेत्र में बढ़े है अवसर
दूनी पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को मेंटर-मेंटी गतिविधि हुई। पीएम श्री योजना प्रभारी सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि मुख्य वक्ता सेवानिवृत कृषि वैज्ञानिक डॉ. रतनलाल सुवालका थे। सुवालका ने कहा कि युवाओं को नौकरियों के पीछे न पड़कर स्वयं का बिजनेस शुरू करने का प्रयास करना चाहिए। इसके लिए कृषि विज्ञान के क्षेत्र में कई अवसर है।
इन अवसरों को तलाश कर छात्रों को स्टार्टअप लेने की आवश्यकता है। कृषि विज्ञान पढ़ने वाला छात्र कृषि पर्यवेक्षक, कृषि अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक, पशु परिचर, पशु चिकित्सक, शिक्षा सेवा के साथ-साथ प्रशासनिक सेवाओं में भी जा सकते है। साथ ही कम पूंजी के साथ उद्यान, पशुपालन, मत्स्य पालन, कुक्कट पालन, ग्रीन हाउस, पोली हाउस, औषधीय कृषि, किचन गार्डन, मसाला उद्योग, ड्रोन स्प्रे, सिंचाई आदि क्षेत्र में अपना काम शुरू कर सकते हैं।



