Deoli News 1 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय विधायक राजेंद्र गुर्जर का जन्मदिन बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा कार्यों के साथ मनाया गया। इस दौरान भाजपा शहर एवं देहात मंडल की ओर से नगर पालिका परिसर में रक्तदान शिविर लगा।
भाजपा शहर मंडल उपाध्यक्ष आशीष पंचोली व सुनील ग्वाला ने बताया कि सुबह 9 बजे से शुरू हुआ यह रक्तदान कैम्प शाम 5 बजे तक जारी रहा। शिविर के प्रति कार्यकर्ताओं में उत्साह था। शाम 5 बजे तक कुल 125 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया। संग्रहित किए गए इस रक्त को केशव ब्लड बैंक में सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि जरूरतमंदों के काम आ सके। वही सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी दिया गया। इस दौरान नगर पालिका देवली के निवर्तमान अध्यक्ष नेमीचंद जैन सहित भाजपा के चारों मंडलों के अध्यक्ष और शहर, देहात के कार्यकर्ता शामिल हुए। रक्तदान शिविर के समापन के बाद, भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और आतिशबाजी की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अंकित जैन, नवल किशोर चतुर्वेदी, बद्रीलाल चौधरी, दिनेश जैन, सुनील सेठी, पदम जैन, प्रमोद मंगल, कुलदीप चौधरी समेत मौजूद थे।



