Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsकार की टक्कर से युवक की मौत, थाने में मामला दर्ज

कार की टक्कर से युवक की मौत, थाने में मामला दर्ज


Deoli News 18 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना दूनी क्षेत्र में शुक्रवार शाम कार की टक्कर से 39 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के परिजनों ने थाना पुलिस को रिपोर्ट दी है।

पुलिस ने बताया कि यह रिपोर्ट मृतक नंदलाल पुत्र बरदाराम बैरवा, निवासी धांधोली के साला हेमराज पुत्र मोहनलाल बैरवा निवासी धांधोली ने दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे उनके जीजा नंदलाल धांधोली स्थित बजरी रॉयल्टी नाके के आगे पैदल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आई एक कार ने नंदलाल को टक्कर मार दी।

Oplus_16908288

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने कार चालक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। हादसे के बाद परिजनों ने घायल नंदलाल को तुरंत गाड़ी से लिफ्ट लेकर अस्पताल पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार देर शाम शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d