Deoli News 18 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना क्षेत्र के पनवाड़ निवासी एक महिला ने अपने पति के विरुद्ध मारपीट कर घायल करने, घर में तोड़फोड़ करने और दस्तावेज लेकर फरार होने का मामला दर्ज कराया है।
यह रिपोर्ट फोरिया देवी पत्नी शैतान वर्मा ने दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि बीते एक अक्टूबर को शाम करीब 6 बजे जब वह घर में सफाई कर रही थी, तभी उसका पति शैतान वर्मा शराब के नशे में आया और गाली-गलौज करते हुए घर में घुस गया। उसने गैस सिलेंडर पर खड़ी पत्नी को लात मारी, जिससे वह गिर गई और उसके बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया।
आरोपी पति मारपीट कर मौके से फरार हो गया। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति आदतन शराबी प्रवृत्ति का है और आए दिन मारपीट करता रहता है। पीड़िता ने बताया कि इसी शुक्रवार को भी दोपहर 2 बजे आरोपी पति घर आया और पत्नी के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। आवेश में आकर आरोपी शैतान ने घर में रखी बच्चों की साइकिलें तोड़ दी।
कुल्हाड़ी लेकर पत्नी को जान से मारने की कोशिश की। इसके अलावा, वह पत्नी के नाम के प्लांट के मूल (असली) कागजात लेकर फरार हो गया। पीड़िता ने आशंका जताई है कि उसका पति उक्त दस्तावेज बेच सकता है, गिरवी रख सकता है या उन्हें खुर्द-बुर्द कर सकता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, शनिवार को देवली थाना पुलिस में आरोपी पति को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी, लेकिन वह कहीं चला गया।

SDM राजेश सुवालका से मांगी 3 करोड़ की फिरौती! कहा, नहीं तो मार दूंगा गोली, जानिए पूरा मामला


