महेश नर्सिंग होम में मिलेगी सुविधा
Deoli News 18 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जहाजपुर चुंगी नाका स्थित महेश नर्सिंग होम में आगामी 28 अक्टूबर को अनुभवी कार्डियोलॉजिस्ट (हृदय रोग विशेषज्ञ) रोगियों को परामर्श देंगे।
नर्सिंग होम के संचालक डॉ. महेश जिंदल ने बताया कि जयपुर के संतोकबा दुर्लभजी हॉस्पिटल के कंसल्टेंट इंटरवेशनल कार्डियोलॉजिस्ट हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अधीर यादव रोगियों की जांच करेंगे और परामर्श देंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान सभी तरह के हृदय रोगों, छाती में दर्द, जकड़न, सांस लेने में तकलीफ, पेसमेकर, सीआरटी, आईडीसी डिवाइस से संबंधित समस्याओं समेत विभिन्न रोगों के बारे में विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध होगा। रोगी 9252536066 पर संपर्क कर सकते हैं।



