Deoli News 18 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में धनतेरस के मौके पर बाजारों में भीड़ देखने को मिली। दोपहर बाद से धनतेरस का मुहूर्त शुरू होने के कारण लोगों ने बड़ी संख्या में बाजार का रुख किया।
इस दौरान लोगों ने कपड़े, जूते, मिट्टी के दीपक, सजावटी सामान और आर्टिफिशियल फ्लावर पॉट, झाड़ू, किराना सामान, रेडीमेड ड्रेस घरेलू सामानों की खरीदारी की। महंगे होने के बावजूद लोगों ने अपनी क्षमता और सामर्थ्य के अनुसार सोने और चांदी के आभूषण भी खरीदे, जो धनतेरस पर शुभ माने जाते हैं। शहर के मार्केट में मिठाई की दुकानें, पटाखों और आतिशबाजी की दुकानें, और विभिन्न आर्टिफिशियल लाइटों की दुकानें सज चुकी हैं।
जिससे हर तरफ अब दीपावली का रंग और माहौल दिखने लगा है। हालांकि, रविवार को भी आधे दिन धनतेरस रहेगी। इस अवसर पर देवली के राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में रविवार को भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना की जाएगी। बाजार में धन की चहल-कदमी से रौनक बढ़ गई और बाजार गुलजार उठे। देवली के बाइक शोरूम पर काफी भीड़ रही।
शहर के कोटा रोड स्थित टाटा मोटर्स पर लोगों ने धनतेरस के शुभ मुहूर्त अनुसार चमचमाती नहीं कारे खरीदी। मोटर संचालक संजय और साहिल जिंदल ने बताया कि दिनभर वाहनों की डिलीवरी का दौर जारी रहा। कंपनी के सेल्स मैनेजर कुलदीप सिंह सोलंकी ने बताया कि टाटा के नेक्सोंन, ईवी और हैरियर समेत कारों में लोग खूब रुचि दिखा रहे हैं। केवल नेक्सोंन मॉडल पर ही करीब दो दर्जन वेरिएंट है।


