Deoli News 18 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार टोंक जिले से मेधावी विद्यार्थियों का अंतर जिला शैक्षिक भ्रमण दल ने जिला शिक्षा अधिकारी भंवर लाल कुम्हार के निर्देशन में मेवाड़ की यात्रा की।
स्थानीय संघ सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापत ने बताया कि टोंक जिले से मौजूदा सत्र में कक्षा 6 और 7 में अध्ययनरत और पूर्व कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, उच्च स्तरीय स्काउट गाइड, मेधावी खिलाड़ियों को वरीयतानुसार इस भ्रमण में मौका दिया गया है जिसके तहत 24 विद्यार्थियों और पांच शिक्षकों का यह दल पांच दिवसीय मेवाड़ यात्रा कर मेवाड़ की शौर्य परंपरा, इतिहास और संस्कृति से रूबरू हुए।
इस दौरान श्रेष्ठ विद्यार्थियों को जयकांत त्रिपाठी ने भीलवाड़ा में सम्मानित किया। सहायक दल प्रभारी मनोज जैन ने बताया कि दल देवली से मेनाल, जोगनिया माता, चित्तौड़गढ़, सांवरिया सेठ, प्रताप गौरव केंद्र, हल्दीघाटी, कुंभलगढ़,नाथद्वारा गढबोर, द्वारकाधीश, राजसमंद अजमेर का पांच दिवसीय भ्रमण कर 17 अक्टूबर को वापस लौटा। भ्रमण दल में सहायक प्रभारी, राजेश शर्मा, परमेश्वर खाती, ममता प्रजापति मार्गदर्शक थे।




