Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationनगर पालिका ने लगाए बैरिकेट्स, यातायात प्रबंधन की कवायद

नगर पालिका ने लगाए बैरिकेट्स, यातायात प्रबंधन की कवायद

यातायात जाम रोकने की पहल


Deoli News 18 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका मंडल देवली ने दीपावली के तहत यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने के उद्देश्य से मुख्य बाजार के प्रवेश द्वारों पर बैरिकेट्स लगाए हैं।

यातायात प्रभारी गिरिराज चौधरी ने बताया कि शहर के मुख्य बाजार में इस वर्ष भी फोरव्हीलर वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। बस स्टैंड निकास द्वार, गुरुद्वारा रोड, गौरव पथ, जहाजपुर चुंगीनाका और ममता सर्कल सहित प्रमुख स्थानों पर बैरिकेट्स लगाए गए हैं। इन प्रवेश द्वारों पर फोर व्हीलर वाहनों को रोक दिया जाएगा। शहर के मुख्य बाजार में केवल टूव्हीलर (दोपहिया) वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति होगी, ताकि यातायात जाम की समस्या न हो।

यातायात पुलिस ने इन स्थानों पर पुलिसकर्मियों को भी नियुक्त किया है और आमजन से यातायात प्रबंधन में सहयोग करने की बात कही है। यह व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि मुख्य बाजार में चार पहिया वाहन न जाएं और यातायात व्यवस्था बनी रहे। फोर व्हीलर वाहनों को बैरिकेट्स के बाहर ही खड़ा करना होगा। शनिवार को यातायात प्रभारी गिरिराज चौधरी ने पुलिसकर्मी जयसिंह और प्यारेलाल के साथ घूमकर व्यवस्था का जायजा लिया।

उल्लेखनीय है कि दीपावली के नजदीक आने के साथ ही पिछले दो दिनों से बाजार में भीड़ होने लगी थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d