Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni Newsकुक कम हेल्पर का ऑनलाइन प्रशिक्षण हुआ

कुक कम हेल्पर का ऑनलाइन प्रशिक्षण हुआ


Deoli News 27 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में नगर पालिका क्षेत्र के पांच विद्यालयों के कुक कम हेल्पर एवं एमडीएम प्रभारियों को राज्य स्तरीय ऑनलाइन प्रशिक्षण स्मार्ट क्लासरूम में प्रोजेक्टर के माध्यम से दिया गया।

प्रशिक्षण में व्यक्तिगत स्वच्छता, रसोई घर की साफ सफाई, खाने की स्वच्छता, हाथ धुलाई , खाद्यान्न की सुरक्षा व्यवस्था, आकस्मिक दुर्घटना से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी से कांता देवी, इंदिरा नामा, सुनीता टेलर, प्राथमिक विद्यालय देवपुरा से फोरी देवी, कंजर बस्ती विद्यालय से हंगामी देवी, निर्मला देवी, दुर्गापुर विद्यालय से सीता देवी, महात्मा गांधी विद्यालय से किरण नामा, पूजा वैष्णव, राधा देवी नामा ने भाग लिया. इस प्रशिक्षण में एमडीएम प्रभारी श्वेता माथुर, राकेश तिवारी, मनोहर सोयल, प्रियंका गौतम, व्यावसायिक शिक्षा प्रशिक्षक चंद्रशेखर उपस्थित थे। प्रियंका गौतम ने संपूर्ण प्रशिक्षण का सार सारांश प्रस्तुत किया।

Oplus_131072

प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने सभी कुक कम हेल्पर से विद्यालय में सेवा भावना से खाना पकाने एवं खिलाने की जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d