Desk News 27 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विद्युत संबंधी समस्याओं के लिए पूरे जिले के अधिकारियों के फोन नं जारी किए गए हैं। जिन पर आमजन संपर्क कर सकता है।
इसे लेकर टोंक शहर स्थित वृत कार्यालय अधीक्षण अभियंता (पवस) जयपुर डिस्कॉम, टोंक के कार्यालय में 24 घंटे संचालित नियंत्रण कक्ष में ही बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिसके दूरभाष नंबर 01432-243311 है तथा मोबाईल नं 9414041764, केंद्रीय टोल फ्री नंबर 18001806507, टेलीफोन न. 0141-2203000, आईवीआरएस न. 1912 एवं एसएमएस, वाट्सएप न. 9414037085 हैं। टोंक खंड के नोडल अधिकारी मोहर मीणा़, अधिषाषी अभियंता (पवस) जयपुर डिस्कॉम, टोंक है, जिनके मोबाईल नंबर 9413390432 है, निवाई खंड के नोडल अधिकारी एन. के खींची, अधिशासी अभियंता,(पवस) जयपुर डिस्कॉम, निवाई मोबाईल न. 9414022976 एवं देवली खंड के नोडल अधिकारी शेर सिंह मीणा, अधिशासी अभियंता (पवस) जयपुर डिस्कॉम, देवली के मोबाईल न. 9413382810 हैं। विद्युत सप्लाई बाधित होने पर इन नंबरों पर संपर्क कर शिकायत का निस्तारण करवाया जा सकता है।




