Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationकुनिस मीणा को राज्य स्तर पर तीसरा स्थान मिला

कुनिस मीणा को राज्य स्तर पर तीसरा स्थान मिला


Deoli News 5 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जहाजपुर क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धौड़ के विद्यार्थी कुनिस कुमार मीणा ने राज्य स्तरीय व्यावसायिक शिक्षा योजना अंतर्गत आयोजित एग्जीबिशन में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

कृषि विज्ञान के व्याख्याता अजय कुमार मीणा ने बताया कि यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम जयपुर के कॉमर्स कॉलेज परिसर में पिछले दिनों आयोजित हुआ। इसमें कुनिस कुमार मीणा पुत्र बन्नालाल मीणा निवासी जिकली, धौड़ ने हाइड्रोपोनिक्स की प्रस्तुति दी। कुनिस ने व्यावसायिक शिक्षा की ट्रेड माइक्रो इरिगेशन में मॉडल प्रस्तुत किया। वहीं राज्य स्तर पर तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। समारोह में मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर समेत शिक्षा जगत से जुड़े उच्च अधिकारी मौजूद थे। छात्र को राज्य स्तर पर अहम स्थान मिलने पर उसका सम्मान किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d