Deoli News 4 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा के संगठन प्रभारी हीरेंद्र शर्मा ने मंगलवार को टोंक जिले के 13 नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है। इनमें देवली शहर मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी भाजपा नेता एवं अंबेडकर सर्कल क्षेत्र निवासी अंकित जैन डाबर को दी गई है।
नए मंडल अध्यक्ष की घोषणा के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं व लोगों ने अंकित को बधाई दी। गौरतलब है कि अंकित जैन एबीपी में तहसील से लेकर जिला संयोजक तक रह चुके हैं। वही युवा मोर्चा में दो बार जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। फिलहाल गत मंडल में वे महामंत्री के तौर पर काम कर रहे थे। लिहाजा पार्टी ने उनका कद बढ़ाकर अब उन्हें मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी है। इसी तरह भाजपा नेता राकेश ओसवाल को जिला मंडल प्रतिनिधि मनोनीत किया है। जबकि दूनी मंडल का अध्यक्ष अतुल पाराशर को बनाया गया है।



