Deoli News 9 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कृषि विपणन विभाग की ओर से कृषि उपज मंडी समिति के माध्यम से किसानों के हित के लिए कृषक उपहार योजना लागू की गई थी। इसके तहत मंडी समितियां में संचालित ई-नाम परियोजना के तहत मंडियों में अपनी कृषि उपज विक्रय करने एवं ई भुगतान प्राप्त करने पर नि:शुल्क उपहार कूपन जारी किए गए थे।
मंडी सचिव ने बताया कि एक जुलाई 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक जारी कूपन का ऑनलाइन ड्रा के माध्यम से आगामी 11 जनवरी सुबह 11 कृषि मंडी समिति देवली सभा कक्ष में लॉटरी निकाली जाएगी। इसमें गेट पास की विक्रय पर्चियां पर प्रथम पुरस्कार 25 हजार रुपए द्वितीय पुरस्कार 15 हजार व तृतीय पुरस्कार 10 हजार रुपए है। इसी तरह ही ई-नाम भुगतान की विक्रय पर्चियों पर भी यही नकद राशि प्रथम तीन स्थानों पर है। विजेताओं को प्रत्येक राशि का भुगतान मंडी समिति द्वारा किया जाएगा। पुरस्कार पर दिए गए आयकर आदि का भुगतान मंडी समिति की ओर से होगा। वही विजेता की ओर से आवेदन किए जाने के 30 दिन बाद पुरस्कार मिल सकेगा।



