Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsकॉलेज में खेल सप्ताह का समापन, पीएम श्री स्कूल में हेल्थ कैंप...

कॉलेज में खेल सप्ताह का समापन, पीएम श्री स्कूल में हेल्थ कैंप हुआ


Deoli News 31 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में खेल सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को ऊंची एवं लम्बी कूद प्रतियोगिताएं हुई। महिला वर्ग ऊंची कूद में मुस्कान प्रजापत 90 सेंटीमीटर के साथ प्रथम स्थान पर तथा चेतना राठौड़ व वंदना प्रजापत संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रही।

लंबी कूद महिला वर्ग में 2.8 मीटर कूद के साथ कविता कुमारी मीणा प्रथम स्थान पर 2.66 मीटर के साथ नेहा माहुर द्वितीय स्थान व वंदना कुमारी प्रजापत 2.6 मीटर लंबी कूद के साथ तृतीय स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में लंबी कूद में विशाल कुमार रेगर बीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र 4.50 मीटर की कूद के साथ प्रथम स्थान पर विजेता रहे। द्वितीय स्थान पर बीए प्रथम सेमेस्टर के विष्णु प्रजापत 4.40 मीटर के साथ व तृतीय स्थान पर खुशीराज बैरवा 4.5 मीटर रहे। पुरुष वर्ग ऊंची कूद में सुमेर सिंह 125.135 मीटर कूद के साथ प्रथम स्थान पर विजेता रहे। महेश सिंह व विष्णु प्रजापत 130 मीटर के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे। खेल सप्ताह का संचालन खेल प्रभारी सहायक आचार्य रसायन विज्ञान सांवरमल कुमावत एवं सहयोगी सहप्रभारी डॉ. ज्योति गुप्ता ने किया।

ऊंची कूद एवं लम्बी कूद प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल सह आचार्य डॉ. निमिष गुप्ता, सहायक आचार्य डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सत्यनारायण मीणा, मनीष नैनिवाल एवं प्रयोगशाला सहायक दिलखुश मीणा ने निर्णय दिए। प्राचार्य प्रो. पूरणमल वर्मा ने सभी विजेताओं खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

तीन दिवसीय हेल्थ कैंप का आयोजन हुआ

दूनी पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में तीन दिवसीय हेल्थ कैंप का आयोजन 30 जनवरी से एक फरवरी तक प्रधानाचार्य भंवर लाल कुम्हार के नेतृत्व में किया जा रहा है। कैंप प्रभारी वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक शिवजी लाल जाट ने बताया कि कैंप में छात्र-छात्रा,अभिभावक एवं अध्यापकों का वेट, हाइट, बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन तथा अन्य मौसमी बीमारियों की जांच अस्पताल की टीम द्वारा डॉ. सतीश जोहरवाल के सानिध्य में किया जा रहा है।

पीएम श्री योजना प्रभारी सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि हेल्थ कैंप में स्वास्थ्य जागरूकता रैली, प्रार्थना सभा में मेडिकल टीम द्वारा स्वास्थ्य, योग, प्राणायाम, दिनचर्या तथा खान-पान के बारे में छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा छात्र-छात्राओं की स्क्रीनिंग जांच एवं स्क्रीनिंग जांच के बाद चिकित्सकीय परामर्श के आधार पर चश्मा, कैलीपर, मेडिशन आदि वितरित किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d