Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePublic Voiceकोर्ट नहीं तो वोट नहीं, अधिवक्ताओं की चेतावनी

कोर्ट नहीं तो वोट नहीं, अधिवक्ताओं की चेतावनी

  • एसीजेएम व एडीजी कोर्ट खोलने की मांग

  • क्रमिक अनशन जारी

  • विधानसभा उपचुनाव के बहिष्कार की चेतावनी


Deoli News 21 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अभिभाषक संघ द्वारा एसीजेएम और एडीजी कोर्ट खुलवाने की मांग को लेकर किए जा रहे न्यायिक कार्य बहिष्कार व क्रमिक अनशन के 8 वे दिन भी अधिवक्ताओ का अनशन जारी रहा।

अधिवक्ता कमलेश वैष्णव ने बताया कि उनकी मांगों के लिए विभिन्न समाजिक संगठनो का समर्थन मिल रहा है। साथ ही लगातार 8 वे दिन भी अधिवक्ताओं के अलावा कोर्ट के स्टाम्प वेंडर, टाईपिस्ट व डिडराईटर ने अपना काम बन्द कर रखा है। रविवार को अधिवक्ताओ का क्रमिक अनशन जारी रहा। धरना स्थल पर अधिवक्ताओ ने जमकर नारेबाजी की और कहा कोर्ट नहीं तो वोट नही। अभिभाषक संघ अध्यक्ष महावीर सिंह राठौड ने बताया कि आगामी देवली-उनियारा विधानसभा मे उपचुनाव होने है। ऐसे मे सरकार अधिवक्ताओ की मांग की ओर ध्यान नही देती है तो अधिवक्ता इस चुनाव का बहिष्कार करेगा।

रविवार को जारी क्रमिक अनशन में जितेंद्र शर्मा, वीरेंद्र कुमार जैन, प्रकाश चंद, भावना जैन, कमलेश वैष्णव, रामनिवास तुनगारिया, अरविंद दाधीच, बाबूलाल मीणा, राजेंद्र जेतरवाल, सागर चौहान, बंसीलाल कलवार, जोरावर सिंह, राजकुमार शर्मा समेत करीब डेढ दर्जन अधिवक्ताओ ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d