Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpउप जिला चिकित्सालय के लिए पीडब्ल्यूडी ऑफिस उपयुक्त-बैंसला

उप जिला चिकित्सालय के लिए पीडब्ल्यूडी ऑफिस उपयुक्त-बैंसला

जगह के लिए प्रयास शुरू, मौजूदा अस्पताल को महिला व बाल अस्पताल बनाने की कवायद


Deoli News 21 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के राजकीय अस्पताल के उप जिला चिकित्सालय क्रमोन्नति की बजट में घोषणा होने के साथ ही अस्पताल के लिए नई जगह के प्रयास शुरू हो चुके हैं। मौजूदा अस्पताल में जगह कम होने की वजह से अब जनप्रतिनिधि दूसरी जगह तलाश में लगे हैं।

फिलहाल इसके लिए विचारों ने जन्म लिया है तथा इसकी क्रियान्वयन के प्रयास शुरू किए जा रहे हैं। इसे लेकर भाजपा नेता विजय सिंह बैसला ने अधिकारियों को प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजने को कहा है। बैसला ने बताया कि राजकीय चिकित्सालय देवली में पहले से ही जगह की कमी थी। यह केंपस फिलहाल मौजूदा स्थिति में सिकुड़ गया है। वही हाल ही में बजट सत्र में देवली चिकित्सालय को उप जिला चिकित्सालय में क्रमोन्नत किया गया है। लेकिन मौजूदा समय में देवली चिकित्सालय में जगह काफी कम है। उप जिला चिकित्सालय पर क्रमोन्नत होने के बाद स्टाफ व सुविधाओं में बढ़ोतरी होना स्वाभाविक है। ऐसे में जरूरत है कि देवली का नया चिकित्सालय ऐसी जगह बने जहां लोग आसानी से पहुंच सके।

वहीं आसपास के सभी क्षेत्र के लोग आसानी से उपचार के लिए आ सके। बैसला ने बताया कि देवली में पेट्रोल पंप चौराहा स्थित पीडब्ल्यूडी का ऑफिस उपयोगहीन पड़ा है। इतनी बड़ी जगह में यदि देवली का नया उपजिला चिकित्सालय बनाया जाए तो आसपास के हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा। जबकि मौजूदा अस्पताल को महिला व बाल विभाग (जनाना) अस्पताल बना दिया जाए तो बेहद सुविधा होगी। इसके लिए वह प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों से इसका प्रस्ताव सरकार को बनाकर भेजने को कहा है, ताकि वह इस मुद्दे पर सरकार के समक्ष सकारात्मक वकालत कर सके। उन्होंने कहा कि दोनों अस्पताल समीप होंगे। वहीं इनकी कनेक्टिविटी के लिए अंडर ब्रिज या ओवर ब्रिज बने, ताकि दोनों अस्पताल एक दूसरे से जुड़े रहे तथा रोगियों को सुविधा हो। बैसला ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि आगामी चुनाव से पहले वे नए अस्पताल के भवन का काम शुरू करवा दें। इसके अलावा पूर्व सैनिकों के लिए ईसीएचसी पंजीकरण करवाने की भी प्राथमिकता रहेगी। जिससे आसपास के हजारों पूर्व सैनिकों को सुविधा होगी।

रेफर से पूर्व पूरी रिपोर्ट लिखें

विजय बैसला ने बताया कि कई बार उनके सामने यह बात आई है कि चिकित्सक रोगी को रेफर कर देते हैं। लेकिन उनकी चिकित्सीय स्लिप में अब तक दी गई दवाई, उपचार, विभिन्न टेस्ट रिपोर्ट नहीं लिखे जाते। ऐसे में नई जगह जाने के बाद रोगी को इन सब से फिर गुजरना पड़ता है। वही सही उपचार मिलने में देरी होती है। उन्होंने चिकित्सालय प्रभारी राजकुमार गुप्ता को इस संबंध में अनिवार्य रूप से पूरी डिटेल प्रिस्क्रिप्शन स्लिप में लिखने को कहा है। इसके अलावा इस पूरी प्रिस्क्रिप्शन स्लिप का रिकॉर्ड अस्पताल में रखा जाए, ताकि चिकित्सक के परामर्श का पीछे रिकॉर्ड रहे।

गुरु पूर्णिमा पर किया नमन

इस दौरान गुरु पूर्णिमा के मौके पर रविवार को भाजपा नेता विजय सिंह बैसला ने अपने जयपुर रोड स्थित कार्यालय में उनके गुरु व पथ प्रदर्शन रहे कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला को नमन किया। उन्होंने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर राष्ट्र हित व जन हित का संकल्प लिया।

उन्होंने कहा कि उनके पिता कर्नल किरोड़ी बैसला का उद्देश्य समाज की सेवा व लोगों को शिक्षित करना रहा है। उन्हीं के बताएं सिद्धांतों पर चल रहे हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत समेत कई लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d