Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsकबाड़ एकत्र करते वक्त करंट प्रवाहित, मौत हुई

कबाड़ एकत्र करते वक्त करंट प्रवाहित, मौत हुई


Deoli News 21 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कुचलवाड़ा रोड स्थित एक जगह पर रविवार सुबह कबाड़ एकत्रित कर रहे एक 30 वर्षीय युवक की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई।

पुलिस की जानकारी के अनुसार मृतक चेतन पुत्र अंबालाल गाड़ियां लुहार निवासी प्रताप कॉलोनी देवली है। बताया गया कि यह घटना सुबह 7 से 8 बजे की है। चेतन कुचलवाड़ा रोड स्थित गोदावरी आरओ प्लांट की समीप कबाड़ खरीद कर एकत्र कर रहा था। इस दौरान लोहा एकत्र करते वक्त वह बिजली के तारों से प्रवाहित हुए करंट की चपेट में आ गया और चेतन प्रकाश झुलस गया। लोग उसे देवली चिकित्सालय लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि फिलहाल अभी तक मामले में परिजनों ने रिपोर्ट नहीं दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों की हवाले कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d